पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फिरौती देने से इंकार किया तो हमला कर किया घायल

फिरौती देने से इंकार किया तो हमला कर किया घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के गांव पक्खो कलां में 5 लाख की फिरौती देने से इंकार करने पर कुछ लोगों ने मिलकर व्यक्ति पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों पर पर्चा दर्ज कि दिया है। तपा के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन गुरजंट सिंह ने गांव के अवतार काकू पर 5 लाख की फिरौती मांगने के आरोप लगाए। गुरजंट सिंह ने बताया कि उसके पारिवारिक मेंबर सरकारी ड्यूटी कर रहे हैं। जिस कारण गांव के एक युवक ने उनसे 5 लाख की फिरौती की मांग की।

गुरजंट सिंह ने देने से मना कर दिया, जिसके चलते रंजिश के तहत उस पर जानलेवा हमला कर दिया। गुरजंट सिंह ने कहा कि मंगलवार शाम को वह अपने घर से मोटरसाइकिल पर बस स्टैंड गए तो हमलावरों ने कार ने जान-बूझ कर टक्कर मार दी अौर उसकी मारपीट करने लगे। कोलाहल पड़ने पर लोग एकत्र हो गए अौर हमलावर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए है।

एसएचओ रूडेके कलां मनजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने गुरजंट सिंह पर हमला करने वाले काकू व दो अज्ञात लोगों पर मारपीट करने, जख्मी करने, साजिश रचने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पर्चा दर्ज किया है। पर्चा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस रेड कर रही है, जल्द आोपी को पकड़ लेंगे।(कपिल)

पुलिस ने 3 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच की शुरू

खबरें और भी हैं...