मक्का व आलू के स्टार्च से बने लिफाफे जारी
बरनाला जिले को प्लास्टिक के लिफाफों से मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष प्रयास किया गया है, जिसके अंतर्गत बुधवार को डिप्टी कमिश्नर धर्मपाल गुप्ता के नेतृत्व में मक्का और आलू के स्टार्च से बने लिफाफे जारी किए गए हैं, जिसके साथ बरनाला शहर व जिले में प्लास्टिक के लिफाफों से पैदा होने वाले प्रदूषण को रोका जाएगा। डीसी ने कहा कि प्लास्टिक के बने लिफाफे न-गलणयोग्य होने के कारण पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं और सीवरेज आदि में फंस कर सीवरेज व्यवस्था को भी जाम कर देते हैं। उन्होंने कहा कि मक्का और आलू के स्टार्च से बने लिफाफे गलनशील हैं, जो कि प्लास्टिक के लिफाफों से वातावरण को प्रदूषित होने से बचाने का एक बढ़िया प्रयास है। इसके साथ डिप्टी कमिश्नर ने जिले के निवासी को आम प्लास्टिक के लिफाफों की बजाय, इन मक्का और आलू के स्टार्च से बने लिफाफों का प्रयोग करने की अपील की। एसडीअो पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (क्षेत्रीय दफ्तर संगरूर) विपन कुमार ने बताया कि यह लिफाफे 06 महीनों के अंदर-अंदर गल जाते हैं और इन लिफाफों के साथ पर्यावरण भी प्रदूषित नहीं होता। उन्होंने बताया कि इन लिफाफों की बाजार में सप्लाई पूरी करने उपरांत प्लास्टिक के लिफाफों पर पूर्ण रूप में पाबंदी होगी। इस मौके पर सहायक डिप्टी कमिश्नर संदीप कुमार, सहायक कमिश्नर (ज) मनकंवल सिंह चहल मौजूद थे। (लखवीर चीमा)
मुहिम
बरनाला को प्लास्टिक के लिफाफों से मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन का विशेष प्रयास
डीसी धर्मपाल गुप्ता व अन्य अधिकारी मक्का व अालू से बने लिफाफे जारी करते।