सड़क हादसे में महिला समेत तीन घायल
महलकलां| लुधियाना-बरनाला मुख्य मार्ग पर गांव सहजड़ा के नजदीक एक सड़क हादसे में एक महिला समेत 3 व्यक्ति गंभीर रूप में जख्मी हो गए। महलकलां थाने के हवलदार जोगिंदर सिंह ने बताया कि देर रात गोरा लाल, अनिल कुमार, राज गर्ग और जीवन ज्योति सभी निवासी हंडियाया कार में सवार होकर लुधियाना से वापस अपने घर जा रहे थे। जब वह सहजड़ा नजदीक पहुंचे तो कार हादसाग्रस्त हो गई। जिसके साथ कार सवार महिला समेत तीन व्यक्ति गंभीर रूप में जख्मी हो गए, जिनको को लुधियाना रेफर कर दिया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका। (धनेर)