पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रस्ट दस्तार कोच को बाइक देकर करेगी सम्मान: लौंगोवाल

ट्रस्ट दस्तार कोच को बाइक देकर करेगी सम्मान: लौंगोवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले लंबे समय से दस्तार क्षेत्र में सेवाएं करती आ रही सरदारी ट्रस्ट पंजाब दस्तार कोच के किए जा रहे सम्मानों की लड़ी के अंतर्गत एक और दस्तार कोच को मोटरसाइकिल के साथ सम्मानित किया जाएगा। ट्रस्ट के चेयरमैन भाई सतनाम सिंह दबड़ीखाना और मुख्य सेवक जसवीर सिंह लौंगोवाल ने बताया कि दोबारा पगड़ी वाला पंजाब बनाने के उद्देश्य के साथ करीब 12 वर्ष से सरदारियां ट्रस्ट द्वारा गांवों, कस्बों, शहरों में दस्तार सिखलाई कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी सरदारियां ट्रस्ट की तरफ से दो दस्तार कोच को बुलेट मोटरसाइकिलों के साथ सम्मानित किया जा चुका है अौर अब एक और कोच का सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर सिख नेता सुखराज सिंह, गुरप्रीत सिंह ू, जगराज सिंह आदि मौजूद थे।(लखवीर चीमा)

सतनाम सिंह।

जसबीर सिंह।

खबरें और भी हैं...