पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वरोजगार की ट्रेनिंग ले चुके विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिए

स्वरोजगार की ट्रेनिंग ले चुके विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तपा,ग्राम स्वराज अभियान पखवाड़े के अंतर्गत गांव दराज-दराका में सहायक डिप्टी कमिश्नर प्रवीण गोयल के नेतृत्व में एसबीआई ग्रामीण स्व रोजगार सिखलाई संस्थान की तरफ से प्रोग्राम करवाया गया। इसमें एडीसी प्रवीण गोयल की तरफ से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के नारे पर भी जोर दिया गया। आरसेटी के डायरेक्टर सतपाल गर्ग ने आरसेटी की तरफ से चलाए जाते कोर्स संबंधित जानकारी दी और गांव के बेरोजगार लड़के और लड़कियों को चलाए जाते कोर्स का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। महेंदरपाल अौर (एलडीएमम बरनाला) ने बैंकों की तरफ से चलाईं जातीं स्कीमों के बारे रोशनी डाली। आरसेटी बरनाला से सिलाई की सिखलाई ले चुके विद्यार्थियों ने अपने हुनर को पेश करते हुए अपने तरफ से तैयार किए गए कपड़ों की प्रदर्शनी लगाई। इस मौके पर रविन्द्र सिंह, एक दास ने सिखलाई ले चुके विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिए। (गर्ग)

खबरें और भी हैं...