किसानों को जागरूक करने के लिए दूध उत्पादक कैंप लगाया
बरनाला|डेयरी विभाग के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में दूध उत्पादक जागरूकता कैंप लगाया गया। इस कैंप का उद्घाटन सरपंच ग्राम पंचायत राजिया की तरफ से किया गया। कैंप में डेयरी इंस्पेक्टर सुभाष सिंगला ने आधुनिक शैडों और विभाग की विभिन्न गतिविधियों बारे किसानों को जानकारी दी। रिट. चारा विकास अफसर अजैब सिंह ने पशुओं की नस्लों और हरे चारों बारे किसानों को जानकारी दी। इस कैंप में दर्शन सिंह ढिल्लों ने पशु खुराक बारे, डाॅ. मनदीप सिंह ने पशुओं की बीमारियों बारे और रजिंदर सिंह ने मोबाइल वैन के द्वारा केटल फीड के सैंपल टेस्ट कर नतीजे मौके पर ही मुहैया करवाए। इंचार्ज डेरी विभाग मनजीत सिंह और डेरी फील्ड असिस्टेंट गुरमीत सिंह भी उपस्थित थे। (लखवीर)