बच्चों की कल्पना शक्ति के विकास के लिए कराई प्रतियोगिता
बरनाला| आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में अंग्रेजी विषय को सरल वो रोचक ढंग से समझाते हुए चौथी व पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को रिले रेस के माध्यम से संज्ञा शब्दों को आसान ढंग से समझाने की गतिविधि करवाई गई। इस गतिविधि को रुचिपूर्ण ढंग से करवाते हुए जैस्मीन पूरी एवं रेनू जिंदल ने चार विभिन्न रंगों की टोकरियों को 50-50 मीटर की दूरी पर रखा, जिसमें संज्ञा के विभिन्न भेदों को उदाहरण सहित समझाने के लिए रंग-बिरंगे कागजों पर उदाहरण लेकर पर्चियां डालीं गई। प्रिंसिपल शशिकांत मिश्रा और कोऑर्डिनेटर जैसमीन पुरी ने कहा बच्चों का ध्यान केंद्रित करने के लिए मानसिक व प्रैक्टिकल गतिविधियों का निर्माण किया जाता है, ताकि बच्चों की कल्पना शक्ति का विकास हो सके। (लखवीर)