वाई एस स्कूल के बच्चों ने लुधियाना का टूर लगाया
बरनाला| वाई एस स्कूल बरनाला के छठी से दसवीं कक्षा तक के बच्चों ने अध्यापक रमेश कुमार और महेश सिंगला की देखरेख में एफ टू रेसवे लुधियाना टूर पर गए। कॉआर्डिनेटर मोनिका गुप्ता ने बताया कि इस टूर में गए 238 बच्चों ने गन शूटिंग, कार रेसिंग, झूलों में झूलें लिए और पानी में फन किया। उन्होंनें टूर के लिए डायरेक्टर वरूण भारती, एसोसिएट डायरेक्टर विम्मी पुरी, प्रिंसीपल किरण का धन्यवाद किया। (दीपक गर्ग)