खुशियां बांटने से बढ़ती हैं : गोयल
बरनाला|बीवीएम इंटरनेशनल स्कूल में स्प्रेडिंग स्माइल्स की गतिविधि करवाई गई, जिसमें तीसरी और चौथी कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा अध्यापिका जसविंदर कौर ने बच्चों को बताया कि हम खुशियां कैसे बांट सकते हैं और दूसरों को खुशियां देने से खुद को एक खास तरह की संतुष्टि का अहसास होता है। इसके 12 बच्चों को कुछ मनोरंजक गेम्स करवाकर विभिन्न तरह की खुशी और भावों से व्यक्त करवाया गया। वाइस प्रिंसिपल अल्का गोयल ने बताया कि खुशियां बांटने से अोर बढ़ती हैं। (लखवीर)