पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाजाखाना रोड पर लग रहे टोल को रूकवाने को आगे आए संगठन

बाजाखाना रोड पर लग रहे टोल को रूकवाने को आगे आए संगठन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाजाखाना रोड पर लगाए जा रहे टोल प्लाजा के विरोध में जिले के करीब एक दर्जन सामाजिक , राजनीतिक, किसान व मजदूर संगठन आगे आए हैं। सभी ने मिल कर प्राइवेट कंपनी की तरफ से लगाए जा रहे टोल प्लाजा के विरोध में कड़ा संघर्ष करने का ऐलान किया है। साथ ही इसे हर हाल में इस जगह से शिफ्ट करवाने की बात कही है। जिससे आम आदमी पार्टी की तरफ से शुरू किया गया संघर्ष विकराल रूप ले सकता है। सामाजिक समरसता मंच, भारती किसान यूनियन डकौदा, मजदूर यूनियन पंजाब, व्यापार मंडल, अग्रवाल मंच, अकाली दल (अमृतसर), आम आदमी पार्टी, किसान यूनियन लक्खोवाल, किसान यूनियन राजेवाल, बाबा दुर्गा दास क्लब, आजाद स्पोर्ट्स क्लब, प्राइवेट ट्रांसपोर्ट यूनियन ने इस संघर्ष में कूदने का ऐलान किया है। लोगों का आरोप है कि मोगा रोड बनाने वाली कंपनी एक रोड बना कर दो रोड पर आने वाली ट्रैफिक से मनमर्जी करके टोल वसूलना चाहती है। जिसे वह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। कई किसान राजनीतिक व किसान संगठन इस संघर्ष में पहले से कूदे हुए है।

वहीं अगर टोल प्लाजा चालू होता है फरीदकोट से बरनाला की तरफ आने-जाने वाले लोग नई बनी फोर लेन सड़क सिर्फ 7 किलोमीटर इस्तेमाल करेंगे। लेकिन टोल उन्हें पूरा देना पड़ेगा। फरीदकोट से पक्खो कैंचियां तक करीब 76 किलोमीटर है। जो सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है। फरीदकोट से बरनाला की तरफ आने वाले लोंग पक्खो कैंचियां तक साधारण सड़क पर आएंगे। पक्खो कैंचियां से बरनाला की तरफ आने पर सिर्फ सात किलोमीटर सड़क का इस्तेमाल करके भी उन्हें पूरा टोल देना पड़ेगा। जिसका लोग विरोध कर रहे है।

विरोध

लोग बोले-पक्खो कैंचियां (चौराहा) से पहले लगाया जाना चाहिए टोल, एक सड़क बना दो सड़कों के वाहनों से टोल वसूलना चाहती है कंपनी

बाजाखाना रोड़ पर बन रहा टोल पलाजा।

मोगा रोड पर लगे टोल प्लाजा: प्रवीण अग्रवाल

व्यापारी नेता प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि जो वाहन कंपनी द्वारा बनाई गई सड़क का इस्तेमाल करता है सिर्फ उसी को पर्ची लगनी चाहिए। इसलिए टोल प्लाजा मोगा रोड की तरफ ही लगाया जाना चाहिए। इसलिए वह इसके पूरी तरह से खिलाफ है।

मोगा रोड की बजाय बाजाखाना रोड पर लगे टोल का लोग कर रहे विरोध |कंपनी की तरफ से मोगा से बरनाला को आने वाली सड़क पर लेन बनाई गई है। जिसका टोल कंपनी की तरफ से बरनाला के पक्खो कैंचियां के पास लगाया गया है। लोग इस बात को लेकर विरोध कर रहे है कि टोल मोगा रोड़ पर पक्खो कैंचियां (चौराहा) तक पहुंचने से पहले लगाया जाना चाहिए था, जिससे सिर्फ वही लोंग टोल दे जो मोगा रोड की तरफ जा रहे है या मोगा रोड से आ रहे है। लेकिन कंपनी की तरफ से पक्खो कैंचियां क्राॅस करके बरनाला की तरफ टर्न करके टोल लगाया गया है। जिससे मोगा की तरफ से आने वाले लोगों के साथ-साथ फरीदकोट, बाजाखाना व जैतो की तरफ से आने वाले लोगों को भी टोल टैक्स चुकाना पड़ेगा।

कंपनी की मनमर्जी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं : भंडारी

सामाजिक समरसता मंच के जिला प्रधान सुखबिंदर भंडारी ने कहा कि नाजायज वसूली को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बडी संख्या में संगठनों को साथ लेकर टोल प्लाजा के खिलाफ लगने वाले धरने में शामिल होंगे। सभी लोगों को इस धरने में शामिल होना चाहिए।

बस मालिकों को रोज लगेगी 50 हजार की चपत : ढिल्लों

प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन के प्रधान काला ढिल्लों ने कहा कि जैतो, बाजाखाना व फरीदकोट के रूट पर हर रोज बरनाला से करीब 300 बसें आती जाती है। अगर एक बस का कम से कम 100 रुपए भी पर्ची लगी तो हर रोज बस मालिकों को करीब 30 हजार रुपए की चपत लगेगी, जोकि बिलकुल नाजायज होगी। जिसने मोगा जाना ही नहीं वो मोगा रोड की पर्ची क्यों कटवाए।

खबरें और भी हैं...