बाइक व स्कूटी पर सवार होकर आए चार लोगों ने बाइक सवार की पहले मारपीट की। फिर उससे 60 हजार रुपए की नकदी छीन ली। भागते वक्त लुटेरे पीड़ित के बाइक की चाबी भी साथ ले गए, जिससे उनका पीछा ना किया जा सके। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत कर दी है। पुलिस ने पर्चा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना दोपहर करीब 2 बजे सेखा रोड गली नंबर चार के पास की है।
लूटपाट व मारपीट का शिकार हुए अभिषेक जैन निवासी सेखा रोड गली नंबर 5 ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर बाजार की तरफ से अपने घर को लौट रहा था। जब वह अपने घर के पास पहुंचा तो बंटी अपने तीन अज्ञात लोगों के साथ उसके पास आया। दो आरोपी बाइक पर सवार थे जबकि दो स्कूटी पर सवार थे। दोनों वाहन उसके पास आकर रुके व उन्होंने उनकी मारपीट शुरू कर दी। एक ने उसकी जेब में से 60 हजार रुपए निकाल लिए। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने कपड़े फाड़ कर उसे बुरी तरह से मारा। इसके बाद वह जाते वक्त उसके बाइक की चाबी भी निकाल कर ले गए। ताकि मैं उनका पीछा ना कर सकूं। उसकी आवाज सुन कर आसपास के लोंग जमां हो गए। उसने बताया कि चारों आरोपियों में से एक को वह पहचानता हैं। इसकी शिकायत उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। एसएचओ सिटी-2 मलकीत सिंह चीमा ने कहा कि उन्हें शिकायत मिल गई है। वह जांच कर रहे है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ कर उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (कपिल गर्ग )
थाने के बाहर जानकारी देते हुए लूट व मारपीट का शिकार पीड़ित।