पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बस स्टैंड में एक साल से सीसीटीवी खराब, रिपेयर के लिए Rs.40 हजार 6 महीने से नहीं हो रहे मंजूर

बस स्टैंड में एक साल से सीसीटीवी खराब, रिपेयर के लिए Rs.40 हजार 6 महीने से नहीं हो रहे मंजूर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी तंत्र की धीमी गति का जनता को मिलने वाली सहूलियतों पर सीधा असर पड़ रहा है। स्थानक सरकार विभाग द्वारा कामों में दिखाई जा रही लापरवाही के कारण बस स्टैंड बरनाला में आने वाले लोगों की सुरक्षा राम भरोसे है। बस स्टैंड में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिपेयर के लिए 40 हजार के फंड के पास होने का इंतजार नगर सुधार ट्रस्ट पिछले 6 महीने से कर रही है, लेकिन हेड आफिस से बुनियादी जरूरत के काम की छोटी सी रकम पास नहीं हो रही। जिसके चलते शहर के लोगों में इस लापरवाही को लेकर रोष है। नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा बस स्टैंड बरनाला में करीब तीन साल पहले दो लाख रुपए की लागत से 10 कैमरे लगाए गए थे, जिसका कंट्रोल रूम बस स्टैंड चौकी में बनाया गया था। इसका मकसद बस स्टैंड में नजर रखना था, जिससे बस स्टैंड में होने वाली चोरी, लूटपाट की घटनाओं पर नकेल कसी जा सके। लेकिन यह सीसीटीवी कैमरे पिछले एक साल से खराब पड़े हैं। नगर सुधार ट्रस्ट के अधिकारियों की उदासीनता के कारण इन्हें ठीक ही नहीं करवाया गाय। नगर सुधार ट्रस्ट के ईओ रबिंद्र कुमार ने बताया कि बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की तारें पूरी तरह से खराब हो चुकी हैं, जो सारी की सारी बदलनी पड़ेगी। इसके अलावा एक हार्ड डिस्क व कुछ कैमरे भी खराब हैं। साथ ही इन पर इनवर्टर लगाया जाएगा। हेड आफिस से पास होकर कुछ ही दिनों में फाइल आ जाएगी। (कपिल गर्ग)

बस स्टैंड में लगे सीसीटीवी कैमरे जोकि पिछले लंबे समय से खराब हंै।

खबरें और भी हैं...