बरनाला| 9 साल की लड़की को घर में अकेली देख पड़ोसी लड़के ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी पर पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत पर्चा दर्ज कर लिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। इस घटना के बाद से इलाके में सहम का माहौल है। घटना थाना तपा के अधीन पड़ते जिले के गांव ताजोके की है। पुलिस ने गांव के जग्गा पर पोस्को एक्ट की धारा 6 व आईपीसी के तहत पर्चा दर्ज किया है। पीड़ित लड़की की माता ने बताया कि जब वह शाम को 6 बजे घर आई तो उसकी लड़की घर पर बैठी रो रही थी। उसने इसका कारण पूछा तो लड़की ने बताया कि आरोपी उसे घर में अकेला देख जबरदस्ती उसे अपने साथ कमरे में ले गया। उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। लड़की का मेडिकल करवाया। डीएसपी तपा राजेश छिब्बर ने कहा कि पर्चा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।