पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवि की सिफारिश पर ही स्प्रे का प्रयोग करें किसान : आरपी

विवि की सिफारिश पर ही स्प्रे का प्रयोग करें किसान : आरपी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंप में किसानों को जानकारी देते अधिकारी।

तपा|गुरुद्वारा सिंह सभा में मार्केफेड तपा के मैनेजर जगन नाथ शर्मा की अध्यक्षता में कैंप लगाया गया। इसमें डॉ. आरपी शर्मा और मुहम्मद जासीन एफएसअो बरनाला ने विशेष तौर पर पहुंच कर किसानों को धान की फसल की बढ़िया पैदावार के लिए जागरूक किया। डॉ. आरपी ने बताया कि धान की फसल सरकार के आदेशों के अनुसार निर्धारित समय पर ही लगाई जाए। उन्होंने कहा कि ज़्यादा कीटनाशक दवाओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए अौर किसानों को खेती यूनिवर्सिटी से सिफारिश दवाओं को ही प्रयोग में लाया जाए। मैनेजर जगन नाथ शर्मा ने भी किसानों को कम लागत के साथ अधिक पैदावार प्राप्त करने संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर एमसी टीटू दीकशत, जगदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह सिद्धू, नंबरदार बलवंत सिंह, जीवन औझला, जग्गा औजला, जगदीप जग्गी, सेक्रटरी बलौर सिंह, महिंद्र पाल सिंह, गुरजंट, जगतार आदि उपस्थित थे। (गर्ग)

खबरें और भी हैं...