जिले के अंदर आगामी मानसून सीजन के दौरान बाढ़ के संभावित खतरे से बचाव के लिए विभिन्न विभागों को अभी से ही विशेष प्रबंध करने के लिए डिप्टी कमिश्नर धर्मपाल गुप्ता ने विशेष मीटिंग के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेश जारी किए हैं।
डीसी ने बताया कि बाढ़ जैसी किसी भी सूरत की सूचना इकट्ठी करने और तत्काल कार्यवाई के मकसद के साथ जिले के अंदर 24 घंटे चालू रहने वाला एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका नंबर 01679 -233031 है और जिले के निवासी बाढ़ जैसी सूरत की सूचना किसी भी समय पर इस नंबर पर प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ के आने की कोई पक्की उम्मीद नहीं है, परंतु फिर भी प्रशासन की तरफ से अग्रणी प्रबंध करने जरूरी हैं। उन्होंने जिले में पिछले वर्षों के दौरान बाढ़ से प्रभावित और निचले इलाकों की पहचान करने और जरूरत अनुसार पानी निकालने वाले पंप और ओर मशीनरी की जांच बारिश के सीजन से पहले करने के आदेश जारी किए हैं। डीसी ने बताया कि जिले में ड्रेनों और निकासी नालों की सफाई करवाई जाए क्योंकि बारिश के दिनों में कोई समस्या न अा सके और गांवों व शहरों की फसल, आबादी का नुकसान होता है। सेहत विभाग को दवाअों और सेहत सहूलियतों की उपलब्धता यकीनी बनाने की हिदायत की। उन्होंने यह भी बताया कि सेहत विभाग की तरफ से 5 टीमों का गठन किया गया है, जिससे आम लोगों को सेहत सहूलियतें मुहैया करवाने में कोई मुश्किल न आए। उन्होंने पशु पालन विभाग अौर पुलिस को भी अपनी तरफ से जरूरी प्रबंध करने की हिदायत की। इस समय एसडीएम संदीप कुमार, सहायक कमिश्नर (शिकायतें) डाॅ. हिमांशु गुप्ता, जिला माल अफ़सर गगनदीप सिंह, डीडीपीअो संजीव कुमार शर्मा, सिविल सर्जन डाॅ. जुगल किशोर, डीएसपी कुलदीप सिंह सिद्धू के अलावा सभी विभागों के अधिकारी व नुमाइंदे उपस्थित थे। (लखवीर)
डिप्टी कमिश्नर धर्मपाल गुप्ता अधिकारियों की मीटिंग को संबोधित करते हुए।