पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी स्कूल में सेवाएं अथॉरिटी ने कराया जागरूकता सेमिनार

सरकारी स्कूल में सेवाएं अथॉरिटी ने कराया जागरूकता सेमिनार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला|सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कर्मगढ़ में जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी बरनाला द्वारा लीगल लिटरेसी सेमिनार कराया गया। इसमें पीएस कालेका सीजेएम ने विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों संबंधित जागरूक किया। उन्होंने जिला अदालत बरनाला में चल रहे फ्रंट आॅफिस और विभिन्न गांवों में खोले गये लीगल क्लिनिकों संबंधित बताते कहा कि यहां अाकर कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता सकता है। उन्होंने नेशनल लोक अदालत और स्थाई लोग अदालत के फायदों के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर प्रिंसीपल राजेश कुमार, लीगल लिटरेसी क्लब इंचार्ज सुखविन्दर कौर, अंजना कुमारी, सुखपिंदर कौर भी उपस्थित थे। (लखवीर चीमा)

खबरें और भी हैं...