बरनाला| आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा एलकेजी के बच्चों को बिग एंड स्माल गतिविधि करवाई गई। इसमें अध्यापकों ने बच्चों को खेल-खेल में विभिन्न तरह की वस्तुएं जैसे छोटी-बड़ी बाल, टेडी बीयर, स्माइली फेस, और गुब्बारों का इस्तेमाल करते हुए छोटी बड़ी चीजों से अवगत करवाया। प्रिंसिपल शशिकांत मिश्रा और कोऑर्डिनेटर जैसमिन ने कहा कि बच्चों के ज्ञान वृद्धि के लिए मुकाबले करवाए जाते हैं। वहीं मीजल्स-रुबेला टीकाकरण अभियान के अंतर्गत सिविल अस्पताल तपा की टीम ने विद्यार्थियोंं को टीके लगाए। स्कूल प्रिंसिपल शशिकांत मिश्रा ने बच्चों को अभियान की महत्ता बताई। (लखवीर)