बरनाला| सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल शैहणा में स्कूल मैनेजमेंट समिति की 13 सदस्य समिति का सर्वसम्मति के साथ चुनाव किया गया। इसमें सुखविन्दर सिंह धालीवाल को स्कूल मैनेजमेंट समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया। वाइस चेयरमैन जोगिन्द्र सिंह, प्रिंसिपल परमजीत सिंह, परमिंद्रपाल कौर, पंच चरनजीत सिंह पंधेर, बलजीत सिंह आज़ाद, मक्खण सिंह धालीवाल, लखविन्दर कौर, अमनदीप कौर, हुसनप्रीत कौर के अलावा ओर भी स्कूल मैनेजमेंट समिति के मैंबर चुने गए हैं। नव-नियुक्त चेयरमैन सुखविन्दर सिंह धालीवाल ने कहा कि स्कूल को सभ्यक ढंग से चलाने के लिए समिति की तरफ से पूरे उपराले किए जाएंगे। इस मौके पर राजरानी, जसपाल, हरप्रीत और स्टाफ मौजूद था। (लखवीर)