धनौला|केंद्र की 193 किसान संगठनों, सीपीअाई सीटू, सीपीआईएम के न्योते पर सांझे तौर पर ब्लाक बरनाला में जनसंपर्क मुहिम शुरू की गई। इसी मुहिम के अंतर्गत कोटदुन्ना, कालेके, असपालकलां, बडबर और भट्ठलां में जनतक मीटिंगें हुई। इस समय लाल सिंह धनौला, छोटा सिंह, राजिन्दर सिंह काहनेके ने कहा कि पिछले 4 वर्षों दौरान सरकार की गलत नीतियों से देश का हर वर्ग दुखी है। किसान-मजदूर कर्जे कारण आत्महत्याएं कर रहे हैं। 23 मई को बरनाला में कचहरी चौक से मार्च करके डीसी दफ्तर के सामने धरना दिया जाएगा। इस मौके पर जसवंत सिंह, मलकीत सिंह, दलवारा, सतीन्द्र आदि उपस्थित थे। (सदियोडा)