पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संगरूर बरनाला पहुंची कठुआ उन्नाव रेप विरोध की आंच

संगरूर-बरनाला पहुंची कठुआ-उन्नाव रेप विरोध की आंच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साेमवार को समाजसेवी संगठ संगरूर, बरनाला, धूरी और भवानीगढ़ में रोष प्रदर्शन कर आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग करते हुए।

संगरूर

भवानीगढ़

बरनाला

संगरूर/ बरनाला| जम्मू के कठुआ में आठ साल की बच्ची व यूपी के उन्नाव में एक लड़की के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए संगरूर और बरनाला जिले में विभिन्न संगठनों ने रोष रैली और कैंडल मार्च निकाला। संगरूर में बलात्कार की घटनाओं के विरोध में आम आदमी पार्टी के दिड़बा से विधायक हरपाल सिंह की अगुवाई मेें पार्टी वर्करों ने शहर में कैंडल मार्च निकाला। पार्टी सदस्य फेरुमान चौंक में एकत्रित हुए जहां से कैंडल मार्च निकालते लाल बत्ती चौंक पंहुचे। हरपाल चीमा ने कहा कि बलात्कार के आरोपियों को फांसी पर लटकाया जाना चाहिए। पंजाब रेडिकल स्टूडेंट यूनियन, परिवर्तन (मालवा फ्रैंड्स वेलफेयर सोसायटी), धूरी, भवानीगढ़ में प्रदर्शन किया गया। वहीं बरनाला में जम्हूरी अधिकार सभा, एसडी काॅलेज एजुकेशनल सोसायटी, श्री लाल बहादुर शास्त्री आर्य महिला कॅालेज के विद्यार्थियों ने रोष रैली निकाली।

-विस्तृत खबर पेज 4 पर...

खबरें और भी हैं...