पांच लाख कर्ज से परेशान किसान ने की अात्महत्या
संगरूर| कर्ज से परेशान गांव छाजली के किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के भाई रघुवीर सिंह ने बताया कि बलवीर सिंह के पास 2 एकड़ जमीन थी, परंतु 5 लाख रुपए का कर्ज होने का कारण वह परेशान रहता था। जिस कारण उसने अपने घर में पंखे से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। भाकियू (एकता डकौदां)ने कर्ज माफ करने की मांग उठाई।