शैहणा में स्पॉर्किंग होने के कारण आग लगी , 6 एकड़ गेहूं की फसल जली
भदौड़ के एनआरआईज की तरफ से तैयार करवाई फायर ब्रिगेड का शैहणा में किसानों को बड़ा फायदा मिला, जब एक किसान के खेत में गेहूं की फसल को आग लग गई, जिसको भदौड़ निवासियों की तैयार की फायर ब्रिगेड गाड़ी की तरफ से बुझाया गया। कस्बा शैहणा में सोमवार प्रातः काल लीलो रोड पर किसान जगजीत सिंह पुत्र गुरजंट सिंह के खेत में आग लग गई और देखते ही देखते आग बहुत तेज हो गई। आग लगने से 6 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
किसान जगजीत सिंह ने बताया कि उसकी 22 एकड़ जमीन ठेके पर ली हुई है, जिसमें गेहूं बीजी हुई थी, जिसमें से 6 एकड़ फसल जल गई और उसका लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आग लगने का कारण बिजली स्पार्किंग बना। एसएचअो अनवर अली पुलिस पार्टी समेत पहुंचे और आग बुझाने में लोगों की मदद की। लोगों ने पीड़ित किसान जगजीत सिंह को मुआवजा देने की मांग उठाई। (लखवीर चीमा)
शैहणा में फायर ब्रिगेड से अाग बुझाते हुए।
ट्रैक्टर से निकली चिंगारी से 12 एकड़ गेहूं राख
तपा| तपा के नजदीकी गांव ढिलवां में खेत में तूड़ी बनाने का काम कर रहे एक ट्रैक्टर की बैटरी से शाॅर्ट सर्किट से करीब 12 एकड़ गेहूं के रकबे को आग लग गई। संदीप कुमार, विंदर सिंह, सुंदर सिंह व गुरजंट सिंह के खेतों में आग लगने से नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि वह अपनी गेहूं की नाड़ से ट्रैक्टर के पीछे रीपर लगाकर तूड़ी बना रहे थे। इस दौरान एक चिंगारी निकली जिससे पूरी फसल को आग लग गई। उन्होंने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक अधिक नुकसान हो चुका था।(गर्ग)