पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लंबे केस मुकाबले में पांचवीं कक्षा का जसकरन फर्स्ट

लंबे केस मुकाबले में पांचवीं कक्षा का जसकरन फर्स्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजेता बच्चों का स्कूल में सम्मान करते हुए।

मुकाबलों में एसबीएस के छात्रों का अहम स्थान

भास्कर संवाददाता| बरनाला

गुरुद्वारा भक्त नामदेव में बैसाखी संबंधित करवाए गए धार्मिक मुकाबलों में एसबीएस पब्लिक स्कूल सुरजीतपुरा के विद्यार्थियों ने विशेष प्राप्तियां हासिल कीं।

इस समय जपजी साहिब शुद्ध उच्चारण, लंबे केस मुकाबले अौर लिखित टेस्ट आदि मुकाबले करवाए गए, जिसमें स्कूल के करीब 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। लंबे केस मुकाबलों में जूनियर ग्रुप में से पांचवीं कक्षा के जसकरन सिंह ने पहला स्थान, अरसनूर सिंह ने दूसरा स्थान और तीसरा स्थान छटी कक्षा की राजदीप कौर ने प्राप्त किया। इसके साथ ही लिखित टेस्ट मुकाबलों में आठवीं कक्षा की गगनदीप कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल कमलजीत कौर ने बताया कि स्कूल का उद्देश्य बच्चों का सर्वपक्षीय विकास करना है।(लखवीर)

खबरें और भी हैं...