आर्यभट्ट स्कूल में थ्री डिजिट बनवाने की गतिविधि करवाई
बरनाला|आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों को गणित विषय को आसान व रोचक ढंग से समझाते हुए खेल-खेल में रंग बिरंगे कार्डों पर थ्री डिजिट नंबर बनाने की गतिविधि करवाई गई। इस मौके पर अध्यापिका सुनीता बंसल ने विद्यार्थियों को इकाई, दहाई, सैकड़ा पर नंबरों को लेकर थ्री डिजिट के नंबर बनाना सिखाया। इस मौके पर प्रिंसिपल शशिकांत मिश्रा और कोऑर्डिनेटर जैस्मीन पुरी ने कहा कि गतिविधियों द्वारा बच्चों में विषय के प्रति रुचि पैदा करना व मानसिक विकास करना है। (कपिल)