पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक यूनियन कमेटी ने डीसी को ज्ञापन दे हिसाब दिलाने की मांग

ट्रक यूनियन कमेटी ने डीसी को ज्ञापन दे हिसाब दिलाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसी धर्मपाल गुप्ता के साथ ट्रक यूनियन कमेटी के सदस्य।

बरनाला| ट्रक आपरेटर यूनियन द्वारा बनाई गई नई कमेटी के सदस्यों ने डिप्टी कमिश्नर धर्मपाल गुप्ता को ज्ञापन देकर यूनियन के प्रधान, खजांची से पिछला हिसाब दिलाने की मांग की है। इस समय ट्रक यूनियन कमेटी के जोरा सिंह, कौर सिंह, जगसीर सिंह, यादविंदर सिंह, जगदीश राय ने बताया कि ट्रक यूनियन के प्रधान और खजांची द्वारा ट्रक आपरेटरों के किसी भी मसले को गंभीरता के साथ नहीं लिया गया। ट्रक ऑपरेटरों को पेपर मिल, धागा मिल और लोकल लोडिंग के किराए के मिल रहे काम संबंधित अपनाई लापरवाही के कारण वह भी खत्म हो गया। ट्रक ऑपरेटरों की मांगों को अनदेखा करने के कारण ऑपरेटरों ने नई 5 मेंबरी कमेटी गठित की अौर कुछ शरारती अनसरों द्वारा कमेटी के चल रहे काम में विघ्न डाला जा रहा है। उन्होंने डीसी से मांग की कि उन्हें प्रधान और खजांची से पिछले हिसाब दिलाया जाए। (दीपक गर्ग)

खबरें और भी हैं...