ग्रामीण कैटेगरी में सरकारी स्कूल गहल की कमलप्रीत कौर ने पाया पहला स्थान
पंजाब के अध्यापकों की संघर्षशील जत्थेबंदी डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट बरनाला की तरफ से दार्शनिक कार्ल मार्क्स की दोहरी जन्म शताब्दी को समर्पित डीटीएफ वजीफा परीक्षा का ऐलान सोमवार को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरनाला (लड़के) में जिला समिति की तरफ से किया गया। जिला प्रधान गुरमीत सुखपुर और जिला सचिव राजीव कुमार ने बताया कि दसवीं कक्षा की ग्रामीण सरकारी स्कूल कैटेगरी में पहला स्थान कमलप्रीत कौर सरकारी स्कूल गहल, दूसरा व तीसरा स्थान क्रमवार रमनदीप कौर और मनीषा रानी सरकारी स्कूल ढिल्लवां ने हासिल किया। दसवीं कक्षा की शहरी सरकारी/एडिड/विशेष स्कूल कैटेगरी में कुलवीर सिंह सरकारी स्कूल धनौला (लड़के) और जवाहर नवोदय स्कूल के गुरदीप सिंह व हरलीन कौर ने क्रमवार दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। दसवीं कक्षा की प्राईवेट स्कूलों की कैटेगरी में वाई एस पब्लिक स्कूल हंडिया के सुखजिन्दर कुमार ने पहला, सर्वहितकारी विद्या मंदिर बरनाला के कोमल और कनिष्का गोयल ने क्रमवार दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। आठवीं कक्षा की ग्रामीण सरकारी स्कूल कैटेगरी में पवनदीप कौर सरकारी स्कूल काहनेके ने पहला, रमनदीप कौर सरकारी स्कूल भोतना ने दूसरा और सरकारी स्कूल खुड्डी कलां के सुखजीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। आठवीं कक्षा की प्राईवेट स्कूलों की कैटेगरी में सेकरड हार्ट कान्वेंट स्कूल के नूरकमल ने पहला, संत बाबा लौंगपुरी पक्खो कलां की जसवीर कौर ने दूसरा और एसबीएस बरनाला की खुशप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। आठवीं कक्षा की शहरी सरकारी /एडिड /विशेष स्कूल कैटेगरी में जवाहर नवोदय विद्यालय के हरमनप्रीत सिंह व हरमनप्रीत कौर ने क्रमवार पहला व दूसरा और तीसरा स्थान परवीन कौर सरकारी स्कूल भदौड़ ने हासिल किया। पांचवीं कक्षा की ग्रामीण सरकारी स्कूल कैटेगरी में परमजीत सिंह स स्कूल धौला ने पहला, शहनाज सरकारी स्कूल शैहणा ने दूसरा और दविन्द्र सिंह सरकारी स्कूल पंडोरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। शहरी सरकारी/एडिड/विशेष स्कूल कैटेगरी में खुशप्रीत कौर सरकारी स्कूल तपा ने पहला, अंतर सिंह सरकारी स्कूल कोठे सेदो ने दूसरा और इशु सरकारी स्कूल जवाहर बस्ती बरनाला ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा प्राइवेट स्कूलों की कैटेगरी में परनाव शर्मा गोबिंद स्कूल भदौड़ ने पहला, संत बाबा लौंगपुरी पक्खो कलां के सिमरनजोत कौर व हरमनजोत सिंह ने क्रमवार दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। संगठन के नेताओं गुरमेल भुटाल, सतपाल तपा, मालविन्दर बरनाला, बलजिन्दर प्रभु, अजमेर कालसा, जगजीत ठीकरीवाला, अमृतपाल, रमेशवर ने बताया कि अगले कुछ दिनों में पहले तीन स्थानों पर आने वाले बच्चों को सम्मान समारोह मौके नकद इनाम के साथ सर्टिफिकेट, सम्मान चिह्न, पुस्तकों व ओर पढ़ने लिखने सामग्री देकर सम्मानित किया जाएगा।(लखवीर चीमा)