बरनाला|बरनाला में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। संगरूर रोड पर स्थित टांडीयां वाला ढाबा के नजदीक बोलेरो पिकअप अपना गाड़ी और मोटरसाइकिल के बीच भयानक टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल चालक की मौके पर मौत हो गई। थाना धनौला के थानेदार मनजीत सिंह ने बताया कि रणजीत सिंह उर्फ पप्पू निवासी माहमदपुर (शेरपुर) अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर धनौला से बरनाला अा रहा था कि पीछे से तेज रफ्तार के साथ बोलेरो पिकअप गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी, जिससे रणजीत सिंह उर्फ पप्पू मोटरसाइकिल से उछलकर खतानों में जा गिरा, जिसकी मौके पर मौत हो गई और बोलेरो गाड़ी भी पलट गई। पुलिस ने मृतक के भाई सिंगारा सिंह के ब्यान पर बोलेरो गाड़ी के चालक जगसीर सिंह पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। (लखवीर चीमा)
गाड़ी चालक पर पर्चा दर्ज
हादसे में पलटी गाडी।