पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमरनाथ साइकिल यात्रा पर निकले बठिंडा के राजेंद्र पहुंचे बरनाला

अमरनाथ साइकिल यात्रा पर निकले बठिंडा के राजेंद्र पहुंचे बरनाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा निवासी राजेंद्र गुप्ता हर वर्ष की तरह इस बार भी अपनी 15वीं अमरनाथ यात्रा कर रहे हैं अौर वह बठिंडा से चल कर शनिवार को बरनाला पहुंचे, जहां वह रात रहकर सुबह जहां से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो जाएंगे। इस समय राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि वह अब तक 14 बार अमरनाथ की यात्रा अौर 116 बार माता वैष्णो दैवी की यात्रा कर चुके हैं। वह यह यात्रा साइकिल पर करते हैं अौर उन्होंने अब तक 5 लाख 40 हजार किलोमीटर की यात्रा कर ली है, जिसके कारण वह शारीरिक तौर पर पूरी तरह से फिट हैं। उन्होंने बताया कि 1989 से यह यात्रा उन्होंने शुरू की थी, जिसके बाद वह लगातार धार्मिक यात्राएं करते अा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के साथ ही वह कांगड़ा जी, ज्वाला जी, मां चिंतपूर्णी जी, माता नैणा देवी जी, माता चामुंडा, मनसा देवी, हरिद्वार व नीलकंठ की यात्रा भी करेंगे। इसके साथ ही गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ अौर बद्रीनाथ भी जाएंगे। राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि वह गौ मुख में गंगाजल लेकर शिवरात्रि के पवित्र पावन अवसर पर बठिंडा पहुंचेंगे। (कपिल गर्ग)

अमरनाथ यात्रा दौरान बरनाला पहुंचे राजेंद्र गुप्ता।

खबरें और भी हैं...