बरनाला| हलका बरनाला से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर को पार्टी ने यूथ विंग का प्रदेश प्रधान बनाया है। शाहकोट में चुनाव प्रचार के दौरान मीत हेयर की नियुक्ति का ऐलान पार्टी के को कन्वीनर दलवीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा मीत हेयर की शानदार सेवाओं को देखते हुए उन्हें पार्टी की तरफ से यह ओहदा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मीत हेयर जमीन से उठे हुए नेता हैं और पार्टी के सबसे कम उम्र के विधायक हैं। साथ ही पढ़े लिखे होने के कारण उनकी हर विषय पर मजबूत पकड़ है। जिसके चलते उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंधित मीत हेयर ने कहा कि उन्होंने बूथ लेवल पर काम करके पार्टी को मजबूत किया है।