श्री महाशक्ति कला मंदिर में श्री राधा माधव एवं ममता की शीतल छाया में श्रीमदभागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव 21 मई से अारंभ होने जा रहा है। यह कार्यक्रम शहरवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। इसके संबंध में अनिल दत्त शर्मा ने बताया कि आयोजन 27 मई को संपन्न होगा। कथा प्रतिदिन शाम 4 बजे होगी। इसमें मुख्य मेहमान मदल लाल शैलरवाले होंगे और छप्पन भोग का अायोजन दीपन सोनी अास्था एनक्लेव, विष्णू सिंगला रेडिएंट प्लाजावाले, सरिंदर बांसल व राजेश कुमार करेंगे। 27 मई को पूर्ण अाहूति सुबह 8 बजे, सप्ताह का भोग 11 बजे अौर ब्रह्मभोज व भंडारा दोपहर 12 बजे होगा। (कपिल गर्ग)