पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेचुरोपैथी से कैंसर पीड़ित के सफल इलाज का दावा

नेचुरोपैथी से कैंसर पीड़ित के सफल इलाज का दावा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेचुरोपैथी, फिजियोथेरेपी और योगा अस्पताल के डॉ. गुरमेल विर्क मरीज के साथ।

भास्कर संवाददाता|बरनाला

भदौड़ स्थित पंजाब नेचुरोपैथी, फिजियोथेरेपी और योगा अस्पताल के संचालक रिटायर्ड सीएमओ डॉ. गुरमेल सिंह विर्क ने दावा किया कि अस्पताल में कैंसर पीड़ित मरीज का सफल इलाज किया गया है। समाना के गुरदीप सिंह (67) को 2016 में प्रोस्टेट कैंसर हो गया था। उसका ऑपरेशन करवा दिया था, मगर 2017 में कैंसर मरीज की सभी हड्डियों व फेफड़ों में फैल गया। डॉक्टरों के कीमो और हारमोंस संबंधी तरीकों से किए इलाज के बावजूद कैंसर बढ़ गया। वह बीती 30 मार्च को उनके यहां दाखिल हो गया। यहां उनके नेतृत्व में डॉ. मनिंदर सिंह विर्क और डॉ. चंदनदीप कौर विर्क ने अनाज, सब्जी, सलाद, फल, दूध-दही, मिट्टी, पानी, खुराक, चुंबक, मालिश, योग, फिजियोथेरेपी आदि तरीकों से सफल इलाज किया। (गुरबिंदर)

खबरें और भी हैं...