बरनाला| रॉयल मॉडल स्कूल बरनाला में इनाम वितरण समारोह करवाया गया। इसमें सेशन 2017-18 नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया। इसके अलावा स्कूल में अनुशासन स्थापित करने के लिए बने 4 हाउस में बढ़िया ड्यूटी देने वाले 9 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। स्कूल स्टाफ में डॉ. नवदीप शर्मा, संदीप कौर, जसप्रीत कौर भी सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल नेहा संधीर ने मैनेजमेंट समिति के महासचिव अभिलाष कुमार शर्मा, राज कुमार गोयल, गुलाब सिंह का धन्यवाद किया। (दीपक गर्ग)