पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूलों में 400 बच्चों को खसरा और रुबेला का टीका लगाया : अश्वनी

स्कूलों में 400 बच्चों को खसरा और रुबेला का टीका लगाया : अश्वनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेहत विभाग की तरफ से बच्चों को खसरा और रुबेला की बीमारी से बचाने के लिए शुरू की मुहिम के तहत गांव धौला की सिविल डिस्पेंसरी के आरएमओ डाॅ. अश्वनी सिंह के नेतृत्व में सरकारी स्कूल के बच्चों का टीकाकरण किया गया। डॉ. अश्वनी सिंह ने कहा कि अब तक धौला के सरकारी और प्राइवेट स्कूल के 400 के करीब बच्चों को इन बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगाए जा चुके हैं। इस मौके पर शहीद अमरजीत सिंह क्लब के प्रधान संदीप बावा, कुलदीप राजू, स्कूल मैनेजमेंट समिति के चेयरमैन परमजीत सिंह, निर्भय सिंह, सेहत कर्मचारी चमकौर सिंह, गणेश दत्त, चरनजीत कौर आदि उपस्थित था। (लखवीर)

बच्चों का टीकाकरण करने के अवसर पर डॉक्टर और अध्यापक बच्चों के साथ।

शिवालिक स्कूल में 700 बच्चों को लगाया टीका

तपा|शिवालिक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल तपा के बच्चों को रुबेला और मीजल्स के टीके लगाए गए। सेहत कर्मचारियों ने प्री नर्सरी से लेकर दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को टीके लगाए। मीनाक्षी गौड़ के नेतृत्व में करीब 700 विद्यार्थियों का टीकाकरण किया गया। स्कूल मुख्य अध्यापिका मिली बोस ने स्वयं नकारात्मक सोच रखने वाले बच्चों और उनके माता-पिता को इन बीमारियों के प्रति जागरूक किया और उन्हें इसकी रोकथाम संबंधी जानकारी दी। (गर्ग)

खबरें और भी हैं...