बरनाला |बीबीएम कैंपस में नर्सरी से यूकेजी कक्षा के विद्यार्थियों की बिंदी पेस्टिंग की प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने हाथों से विभिन्न प्रकार के रंग बिरंगी बिंदियों की पेस्टिंग की। स्कूल चेयरमैन प्रमोद अरोड़ा ने अव्वल आने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताएं करवाई जा रही है। बच्चों के विकास के लिए स्कूल की तरफ से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे कि वह इन लाभ पूर्ण बातों का ज्ञान प्राप्त कर अपने ज्ञान में वृद्धि कर सकें।(लखवीर)