बरनाला |सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हंडियाया रोड बरनाला में गुड मैनर्स की गतिविधि करवाई गई, जिसमें किंडर गार्डन के बच्चों ने भाग लिया। इस एक्टिविटी में अच्छी आदतों, गोल्डन शब्दों जैसे सॉरी, थैंकयू, वेलकम, प्लीज के बारे में बताया गया। बच्चों को इस समय अपनों से बड़ों का सम्मान करने और छोटों से प्यार करना भी बताया गया। गतिविधि में कलरफुल चार्ट लेकर विभिन्न तरह की अच्छी आदतों संबंधित चिन्ह बनाकर जानकारी दी गई।(लखवीर)