बरनाला| मदर टीचर क्रेच और प्री स्कूल बरनाला में गर्मियों के स्वादिष्ट और फायदेमंद फल को ध्यान रखते हुए ‘मैंगो डे’ मनाया गया। बच्चे पीले रंग के कपड़े पहन कर आए और साथ ही टिफिन में विभिन्न डिजाइनों में कटा हुआ आम लेकर आए। स्कूल में आम के साथ संबंधित गतिविधि आयोजित की गई। प्रिंसिपल मोनिका गर्ग ने बच्चों को बताया कि आम हमें विटामिन ए देता है, जो कि हमारी आंखें को खूबसूरत बनाता है और उन्होंने बच्चों को हर रोज एक आम खाने की हिदायत दी। (लखवीर)