बरनाला |वाई एस स्कूल में कोऑर्डिनेटर मोनिका गुप्ता की अध्यक्षता में कक्षा नौंवी और दसवीं के विद्यार्थियों को दुर्घटना के समय में कैसे जिंदगी बचा सकते है, के बारे में जानकारी देने के लिए फर्स्ट एड वर्कशाप कराया गया। इस दौरान जिला रेडक्रॉस सोसायटी बरनाला से फर्स्ट एड ट्रेनर विजय कुमार ने बताया कि हम फर्स्ट ऐड की जानकारी लेने को अनदेखा करते हैं, जबकि यह जानकारी हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि दुर्घटना की स्थिति में फर्स्ट एड देकर किसी की जिंदगी बचा सकते हैं। किसी दुर्घटना के दौरान घबराना नहीं चाहिए, बल्कि फर्स्ट ऐड देकर किसी के जीवन को बचाने की पहल करनी चाहिए। आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक सहायता कैसे करनी चाहिए, इसके बारे में बताया गया। प्रिंसिपल किरण शर्मा ने फर्स्ट ऐड ट्रेनर विजय कुमार को सम्मानित करते हुए यह जानकारी देने के लिए धन्यवाद किया। (दीपक गर्ग)