पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्ण सैलरी पर रेगूलर करने को ज्ञापन जारी करे सरकार : लखवीर

पूर्ण सैलरी पर रेगूलर करने को ज्ञापन जारी करे सरकार : लखवीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला के चिंटू पार्क में बैठक करते हुए अध्यापक।

भास्कर संवाददाता |बरनाला

पंजाब के सरकारी स्कूलों में पिछले तीन वर्ष से ज्यादा समय से कम सैलरी पर काम कर रहे 5178 अध्यापकों की मीटिंग जिला प्रधान लखवीर ठुल्लीवाल की अध्यक्षता में चिंटू पार्क में हुई।

इसमें अध्यापकों ने 27 अप्रैल को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ सांझा अध्यापक मोर्चा की हुई पैनल मीटिंग संबंधित विचार-विमर्श किया गया। लखवीर ठुल्लीवाल ने कहा कि 5178 अध्यापकों को 4 जून को मुख्यमंत्री के साथ होने वाली मीटिंग से पूरे सैलरी और भत्तों समेत रेगूलर होने के ऐलान की पूरी आशा है, क्योंकि 27 अप्रैल की मीटिंग में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने 5178 अध्यापकों को पूरे स्केल पर रेगुलर करने की बात स्वीकार की। परंतु शाहकोट उपचुनाव के कारण लगे चुनाव विवरण कारण इस संबंधित एेलान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि 4 जून को मुख्यमंत्री के साथ दोबारा होने वाली मीटिंग समय चुनाव विवरण हट जाएगा और इस मीटिंग में उनको पूरी सैलरी स्केल पर रेगुलर होने के नोटिफिकेशन जारी होने की पूरी आशा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा उनके नियुक्ति पत्र में लिखे होने के बावजूद भी तीन वर्ष बाद उनको रेगुलर करने कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया, जिस कारण अध्यापकों में भारी रोष पाया जा रहा है।

सरकार टाल-मटोल की नीति छोड़ कर अध्यापकों की जायज मांगें पुरी करे नहीं वह तीखा संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर कुलवंत, डिम्पल, गुरमीत, रणदीप, संदीप, रीति, सुदेश, सुखवंत, करमजीत, जसवीर, रजनी और मनप्रीत कौर आदि उपस्थित थे। (लखवीर चीमा)

खबरें और भी हैं...