विद्यार्थियों में कलात्मक रुची पैदा करने हेतू गाइडेंस ब्यूरो पंजाब और जिला शिक्षा दफ्तर की हिदायतों के अनुसार जिला गाइडेंस चेतना लहर द्वारा सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरनाला में ब्लाक स्तरीय युवक मेले का आयोजन किया गया। इसमें ब्लाक बरनाला के 43 स्कूलों के कलाकार विद्यार्थियों की टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस मौके पर मुख्य मेहमान के तौर पर डीईअो राजवंत कौर बरनाला ने शमूलियत की। उन्होंने कहा कि भविष्य के बहुत से कलाकार इन विद्यार्थियों में ही छिपे बैठे हुए हैं। इसलिए हर अध्यापक अपने विद्यार्थियों की अंदरूनी प्रतिभा को पहचान कर उसके निखार के लिए और उसका आत्म विश्वास बढ़ाने के लिए य| करे। जिला गाइडेंस अधिकारी परमिंद्र सिंह ने कहा कि वह स्टेट गाइडेंस ब्यूरो की तरफ से बनाई हर गतिविधि को पूरी तनदेही और दृढ़ता के साथ कराने के लिए य|शील हैं, जिससे बच्चों को पढ़ाई दौरान ही अपने भविष्य की सही मंजिल तय करने में आसानी हो। इस मौके पर दिलप्रीत सिंह, डाॅ. प्रगट सिंह, स्नेह लता, ऋषि कुमार ने जजमैंट की भूमिका अदा की। इस मौके पर नाटक के क्षेत्र में पहले स्थान पर सरकारी स्कूल भैनी महराज और दूसरे पर सरकारी स्कूल बडबर रहे।
इसके अलावा हंडियाया, रूड़ेके कलां, फरवाही, धौला, सेखा, ठीकरीवाल, धनौला, बरनाला और भैनी जस्सा के सरकारी स्कूलों की टीमों द्वारा कले माडलिंग, पेंटिंग, चित्रकला, भाषण और गान मुकाबलों में से पोजिशनें हासिल की गई। विजेता स्कूल टीमों को डीईअो राजवंत कौर ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।(लखवीर चीमा)
विजेता टीमों को सम्मानित करते हुए मुख्य मेहमान व अन्य।