बरनाला|घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में थाना शैहणा की पुलिस ने एक आरोपी पर पर्चा दर्ज कर लिया है।
एसएचअो अनवर अली ने बताया कि अवतार सिंह निवासी शैहणा ने शिकायत दर्ज करवाई कि शुक्रवार रात को बबली दास ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया अौर उसके दरवाजा खोलने पर आरोपी उसके घर में दाखिल हो गया अौर उसकी मारपीट करनी शुरू कर दी और जान से मारने की धमकियां दी। पुलिस ने अवतार सिंह के ब्यान पर आरोपी बबली दास खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। (लखवीर)