पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार एवं दो बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल

कार एवं दो बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीते रविवार को नगर से करीब दो किमी दूर आगर रोड पर देरशाम के समय ओड़ी वाले बाबा की दरगाह से आगे एक कार व दो बाइक में आपसी भिड़त हो गई, इसमें कुल पांच व्यक्ति घायल हो गए। दो गंभीर घायल हुए। जानकारी के अनुसार दो बाइक पर चार व्यक्ति सवार होकर बड़ौद से आगर की ओर जा रहे थे। आगर की ओर से एक मारुति आ रही थी। रास्ते में तीनों की भिड़ंत हो गई। बाइक सवार दिलीपसिंह पिता सुजानसिंह (19) , चतरसिंह पिता भेरूसिंह (43) निवासीगण ग्राम नाहरखेड़ा थाना झार्डा जिला उज्जैन एवं दो अन्य अज्ञात व्यक्ति, कार सवार नरेंद्र पिता मोहनलाल नाथ (35) निवासी बड़ौद घायल हुए। पांचों का प्राथमिक उपचार करके उज्जैन रैफर किया गया है।

खबरें और भी हैं...