पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 6 करोड़ से ज्यादा की नल जल आवर्धन योजना का काम चल रहा धीमी गति से

6 करोड़ से ज्यादा की नल-जल आवर्धन योजना का काम चल रहा धीमी गति से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ौद | शासन से आगर-मालवा जिले की बड़ौद नगर परिषद के लिए 6 करोड़ 84 लाख 50 हजार रुपए की नल-जल आवर्धन योजना मंजूर हुई। इससे नगर बड़ौद की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। निर्माण कार्य पी.एच.ई. के ठेकेदार द्वारा सितंबर- 2016 से किया जा रहा है, लेकिन करीब दो साल बीतने के बाद मार्च-2018 में भी नगर की पेयजल पाइप लाइन का काम अभी तक अधूरा पड़ा है। कई जगह अभी तक लाइनें ही नहीं डली हैं।

जानकारी के अनुसार ठेकेदार की कार्य अवधि, तो सितंबर- 2017 में ही पूरी हो गई थी, लेकिन नगर परिषद पीआईसी की बैठक में कार्य अवधि छह माह और बढ़ा दी गई थी जो मार्च- 2018 में पूरी हो गई है। योजना पर काम पूरा नहीं होने से इस बार भी जनता को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा।। अब 2019 में इसके पूरी होने की संभावना है। नगर के 15 वार्डों में अभी तक पाइप लाइन नहीं पहुंचने से नगर का पेयजल संकट स्पष्ट नजर आता है। इधर योजना पूरी नहीं होने पर नगर परिषद बड़ौद द्वारा गर्मी में पेयजल के लिए टैंकरों से पानी परिवहन किया जाएगा, जिससे शासन को भी लाखों रुपए का नुकसान होगा। अप्रैल से मई-जून तक तीन महीनों में लगभग 15 लाख रुपए खर्च होगा।

मामले में नगर परिषद के मुख्य नप अधिकारी अशफाक खान ने बताया पेयजल योजना का लाभ अगले वर्ष ही नगर की जनता को मिल पाएगा, क्योंकि काम अभी अधूरा है।

खबरें और भी हैं...