पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चौराहों पर बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों की करवाई जांच, गतिविधियों पर रहेगी नजर

चौराहों पर बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों की करवाई जांच, गतिविधियों पर रहेगी नजर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | आगर-मालवा

शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे होकर दो साल से बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों की एसपी मनोज कुमार सिंह ने मैकेनिक से जांच करवा ली है। अब जल्द ही इन कैमरों को दुरुस्त करवाकर पुलिस इनके माध्यम से चौराहों पर होने वाली हर गतिविधियों पर नजर रखेगी।

शहर के प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सांसद मनोहर ऊंटवाल ने 11 लाख 26 हजार रुपए की राशि सांसद निधि से दी थी। कैमरे लगाने के संबंध में सांसद ने 15 मई- 2015 को तात्कालीन कलेक्टर को पत्र लिखा था। इसके बाद उक्त राशि से बड़ौद चौराहा, छावनी नाका, सराफा बाजार, विजय स्तंभ, अस्पताल चौराहा, कलेक्टोरेट गेट आदि स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।

2015 में शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाए गए यह कैमरे धीरे-धीरे बंद होते चले गए। सूत्राें ने बताया करीब 2 साल पहले ही अधिकांश कैमरे बंद हो गए थ। केवल बड़ौद चौराहे पर लगे कैमरों में से मात्र एक कैमरा चालू था, बाकी सारे कैमरे बंद हो गए। चौराहों पर लगे इन कैमरों के चालू हो जाने से पुलिस चौराहों पर होने वाली सभी गतिविधियों पर आसानी से नजर रख सकेगी। कोई अपराध या घटना- दुर्घटना होने पर फुटेज लेकर वास्तविक आरोपी व दोषी तक पुलिस को पहुंचने में आसानी होगी। कैमरे चालू होने से अपराध पर भी रोक लगेगी। ज्ञात रहे शहर में लगे इन सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम यातायात थाने में बनाया गया है। जहां लगी एलईडी पर प्रमुख चौराहों पर चल रही गतिविधियां देखी जा सकती हैं। सीसीटीवी कैमरे चालू करवाने के साथ ही शहर से गुजरे हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रमुख चौराहों पर वाॅच टाॅवर लगाने पुलिसकर्मियों को विशेष जाकेट व रेडियम वाली छड़ी तथा माइक सिस्टम भी उपलब्ध कराएगी। इसके लिए कार्य योजना बनाई जा चुकी है और जल्द ही इस दिशा में कार्य शुरू हो जाएगा।

बड़ौद चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा।

मैकेनिक से कराई जांच

एसपी सिंह ने जिले में पदभार ग्रहण करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों के संबंध मे जानकारी ली थी। एएसपी प्रदीप पटेल स्वयं सारे कैमरों की स्थिति देखकर आए थे। कैमरे बंद होने की जानकारी लगने के बाद से ही एसपी इन्हें चालू करने के प्रयास में लगे थे। गत दिनों सिंह ने मैकेनिक बुलवाकर सभी जगह लगे कैमरों की जांच करवाकर मैकेनिक से प्राथमिक स्तर की चर्चा कर ली है। अब इनकी मरम्मत पर आने वाले पूरे खर्च की जानकारी लेकर पुलिस इन्हें सुधराकर शीघ्र चौराहों पर लगवाएगी।

बंद सीसीटीवी कैमरों की जांच करता मैकेनिक।

जल्द ही सुधरवाने का कार्य शुरू हो जाएगा

शहर के चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मैकेनिक बुलवाकर जांच करवाई गई है। जल्द ही इन कैमरों को चालू करवाया जाएगा। कैमरे चालू होने से पुलिस सभी चौराहों की गतिविधियों पर नजर रख सकेगी। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कार्य योजना बनाई जा चुकी है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। मनोज कुमार सिंह, एसपी आगर-मालवा।

खबरें और भी हैं...