ग्राम कड़वाला में आंबेडकर जयंती मनाई
बड़ौद |बड़ौद तहसील के ग्राम कड़वाला में डां. भीमराव आंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण कर मनाई गई। इस अवसर पर मेहरबानसिंह राजपूत,दयाराम सोलंकी, गोवर्धन सोलंकी, मांगीलाल, दयाराम बाजोटीया,राम सोलंकी,जीवन मालवीय सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।तहसील के बीजानगरी मंडल में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गोपाल परमार थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मदनसिंह केसरिया ने की।इस अवसर विधायक गोपाल परमार ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए उनके की जानकारियां दी। महामंत्री रामप्रसाद लाला, भगतसिंह आर्य, सरपंच महेन्द्र सिंह, दरबारसिंह गंगापुर आदि उपस्थित थे।