पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 हजार रुपए कीमत की देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

20 हजार रुपए कीमत की देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस बड़ौद ने सोमवार-मंगलवार की देररात मुखबिर की सूचना पर लग बड़ौद से 7 कि.मी. दूर आगर रोड पर मदकोटा से सुदवास मार्ग पर दो व्यक्तियों को बिना नंबर की बाइक से 4-4 पेटी शराब अवैध रूप से ले जाते पकड़ा।

पुलिस ने उनका पीछा करके रोकना चाहा, लेकिन बाइक से भाग निकले थे। हालांकि दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने नाम नेपालसिंह उर्फ श्यामसिंह 21 वर्ष निवासी सेवाखेड़ी थाना बड़ौद एवं कमलसिंह पिता देवीसिंह सौंधिया 19 वर्ष निवासी ग्राम निपानिया हनुमान थाना आगर बताया। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार करके उनके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर चालान न्यायालय आगर में पेश किया। जहां से दोनों को दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा। थाना प्रभारी डी.एल. चौहान ने बताया दोनों आरोपियों को रिमांड पर लाया गया है। इनसे पूछताछ की जाएगी कि अवैध शराब कहां से लाए और किसे देने जा रहे थे। कार्रवाई में एस.आई. कमलेश चौहान, आरक्षक सुनील पटेल, राजेंद्र सिंह ,नरेंद्र भाटी, शोकिन, राधेश्याम जीवन की भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...