पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में लोकतंत्र से खिलवाड़, कांग्रेसियों का धरना

कर्नाटक में लोकतंत्र से खिलवाड़, कांग्रेसियों का धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगर-मालवा | कर्नाटक में भाजपा द्वारा लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ व तानाशाही करने के विरोध में शुक्रवार को ब्लाॅक व जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने तहसील कार्यालय के सामने धरना देकर विरोध प्रकट किया। धरने को जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाबूलाल यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पिंटू जायसवाल, जिपं उपाध्यक्ष देवकरण गुर्जर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बसंत भाटिया, ब्लॉक कांग्रेस बड़ौद अध्यक्ष प्रेम तंवर, राजकुमार गौरे, जिपं प्रतिनिधि लालूराम मालवीय, पार्षद फिरोज खान, जिला प्रवक्ता हरिओम यादव, रऊफ मुल्तानी, पूर्व पार्षद कैलाश परमार, अजा प्रकोष्ठ जिलाअध्यक्ष गौरीशंकर सूर्यवंशी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर कानड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र पालीवाल, पूर्व विधायक रामलाल मालवीय, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि देवीसिंह, जिला मीडिया प्रभारी अमित अजमेरा, बड़ौद शहर अध्यक्ष जीतू मकवाना, पार्षद देवेंद्र वर्मा, जीतू भंडारी, सिरोज मेव आदि मौजूद थे। संचालन सत्यनारायण मालवीय ने किया। आभार ब्लाॅक अध्यक्ष निलेश जैन पटेल ने माना।

खबरें और भी हैं...