पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बड़ोदिया| शिक्षक संघ प्रगतिशील के शिक्षकों ने स्कूलों में बायोमेट्रिक

बड़ोदिया| शिक्षक संघ प्रगतिशील के शिक्षकों ने स्कूलों में बायोमेट्रिक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ोदिया| शिक्षक संघ प्रगतिशील के शिक्षकों ने स्कूलों में बायोमेट्रिक हाजिरी का विरोध किया है। शिक्षकों ने कहा कि सरकार हर पीरियड अंगूठा लगाने का फरमान जारी बंधुआ मजदूर जैसा व्यवहार करना चाहती है, जो गलत है। राज्य सरकार ने शिक्षकों को जुलाई से स्कूलों में बायोमैट्रिक उपस्थिति देने के साथ ही सभी पीरियड में बायोमैट्रिक में अंगूठा लगाना होगा। इस आदेश से शिक्षक वर्ग में आक्रोश पनपा है। शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश सयुंक्त मंत्री शंकरलाल रावत ने कहा कि यह राज्य सरकार द्वारा शिक्षकों पर अविश्वास की स्थिति है। संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश मईड़ा, पवन जोशी, अहमद रजा पठान, विनोद पटेल, अनिल मईड़ा, बहादुर चरपोटा, कुबेर पटेल, अजय निगम, रमणलाल पंचासरा ने सरकार की इस नीति की कड़ी आलोचना करते हुए इस आदेश को वापस लेने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...