अधिकार रैली में आने के लिए दिया न्योता
तलवाड़ा. आसपुर में होने वाली रैली के लिए निमंत्रण पत्र देते सदस्य।
तलवाड़ा| समानता मंच द्वारा 3 जून को आसपुर मेंं होने वाली अधिकार रैली में अधिक से अधिक लोगों को आने का आव्हान करते हुए रैली से संबंधित पोस्टर एवं निमंत्रण पत्र प्रदान किए गए। मंगलवार को कपिल व्यास, विपिन पंड्या, हितेष व्यास, शुभम, दीक्षित आदि ने तलवाड़ा पहुंचकर पोस्टर प्रदान किए। तलवाड़ा से युवा कमलेश जानी, कपिल त्रिवेदी मौजूद रहे। बाद में वे आसपास के क्षेत्र छींच, बड़ोदिया आदि स्थानों पर जाकर रैली में आने का न्योता देते हुए पोस्टर प्रदान किए।