पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिवार गया था सगाई कार्यक्रम में, सूने मकान से 3 लाख की चोरी

परिवार गया था सगाई कार्यक्रम में, सूने मकान से 3 लाख की चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बडोदिया : घर में हुई चोरी की जानकारी देते पीड़ित परिवार के सदस्य।

बड़ोदिया| परिवार रिश्तेदार के घर देवलिया सगाई कार्यक्रम में गया था और पीछे से बड़ोदिया में सूने मकान में दोपहर सोने चांदी के जेवर और नकदी की चोरी हो गई। वारदात नरेश पुत्र हीरालाल जोशी के घर में हुई। दरअसल मंगलवार को नरेश जोशी परिवार समेत अपने रिश्तेदार के घर देवलिया सगाई कार्यक्रम में शरीक होने गए थे।

बदमाश दोपहर सूने मकान में घुसे और अलमारी में रखे 8 तौला सोने और आधा किलो चांदी के जेवर के अलावा घर में ही संचालित दुकान के गल्ले से हजारों रुपए की नकदी चुराकर ले गए। घटना की सूचना पर ग्रामीण जमा हो गए और वारदातों को लेकर आक्रोश जताया।

खबरें और भी हैं...