पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घाेटिया आंबाधाम पर गोपुष्टि यज्ञ शुरू

घाेटिया आंबाधाम पर गोपुष्टि यज्ञ शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घोटिया आंबा धाम पर यज्ञ में आहुति देते संत और श्रद्धालु।

बड़ोदिया| घोटिया आंबाधाम पर बुधवार से गोपुष्टि यज्ञ शुरू कर दिया। यह यज्ञ पूरा पुरुषोत्तम मास चलेगा। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विकास भट्ट ने बताया कि धाम के महंत हिरागिरि महाराज व गादीपति रामगिरि महाराज के सान्निध्य में मुख्य महादेव मंदिर पर विश्व शांति, सनातन संस्कृति, गोरक्षार्थ के लिए पूरे पुरुषोत्तम मास में यज्ञ रोज 8 से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। इसमें धाम पर आने वाले सभी दर्शनार्थी यज्ञ मेें आहुति देकर धर्मलाभ लेंगे। बुधवार को हुए यज्ञ मेंं धूलजी महराज के आचार्यत्व में मुख्य यजमान उपसरपंच सोहन गरासिया ने आहुति दी। इस अवसर पर हुकुमसिंह रावत, मीठा भगत, निरंजन भगत, रमेश गिरि महाराज, प्रभुलाल रावत, धीरज पंचाल, जय ठाकुर, लय जोशी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...